Home » उत्तराखंड » जंगल बचाने का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागी चेतना — इंदरपुर विद्यालय में वन विभाग की अनोखी पहल”

जंगल बचाने का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागी चेतना — इंदरपुर विद्यालय में वन विभाग की अनोखी पहल”

जंगल बचाने का संदेश, नुक्कड़ नाटक से जागी चेतना — इंदरपुर विद्यालय में वन विभाग की अनोखी पहल”

लालकुआं/हल्द्वानी। जंगलों को आग से सुरक्षित रखने और बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से हल्द्वानी वन प्रभाग ने उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी के साथ आकर्षक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने जंगलों में लगने वाली आग के कारणों, उसके दुष्परिणामों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी सी लापरवाही किस तरह बड़े जंगलों को राख में बदल सकती है और वन्य जीवों के जीवन पर गंभीर संकट खड़ा कर सकती है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया। संदेश दिया गया कि जंगल और वन्यजीव प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम बताया। इस कार्यक्रम में वन दरोगा धर्मेंद्र मेहरा और अपनी टीम के साथ मौजूद रहे
“जंगल सुरक्षित तो जीवन सुरक्षित — इंदरपुर में गूंजा संरक्षण का संदेश”

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This