Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ???? लालकुआँ में तेंदुए का आतंक! बच्चीधर्मा गाँव में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

???? लालकुआँ में तेंदुए का आतंक! बच्चीधर्मा गाँव में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

???? लालकुआँ में तेंदुए का आतंक! बच्चीधर्मा गाँव में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

लालकुआँ (नैनीताल)।
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के तेल डिपो के समीप बच्चीधर्मा गाँव में बुधवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर बैठे एक तेंदुए (गुलदार) को देखा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
अब वही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और पूरा इलाका दहशत के साए में है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुआ बेहद शांत मुद्रा में मिट्टी के ढेर पर बैठा हुआ है, लेकिन पास गुजरती गाड़ियों और लोगों की हरकत पर उसकी निगाहें टिकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से पालतू पशु गायब हो रहे थे, जिससे अब लोगों की शंकाएं सच साबित होती दिख रही हैं।

ग्रामीण वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि उन्हें बच्चीधर्मा गांव में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। विभाग की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है और जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर न निकलें, बच्चों और पशुओं को घर के आसपास ही रखें, तथा किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें।

इधर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। गांव के लोग फिलहाल घरों में दुबके हुए हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post