???? हल्दूचौड़ में औषधीय पौध वितरण अभियान
डॉ. आशुतोष पंत ने कहा– “पेड़ों का पालन बच्चों जैसा, देता है इहलोक और परलोक का सुख”
हल्दूचौड़। ग्राम पंचायत जग्गी बंगर कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल की गई। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व आयुर्वेदाचार्य डॉ. आशुतोष पंत ने यहां विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का निशुल्क वितरण किया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. पंत ने कहा –
“पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करनी चाहिए। जो व्यक्ति अपने जीवन में पौधारोपण करता है और उसकी सच्चे मन से सेवा करता है, उसका वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य भी सुखमय बनता है।”
???? समाजसेवियों ने बढ़ाया उत्साह
पौध वितरण कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व समाजसेवी भुवन पवार, समाजसेवी शंकर लाल, जसवीर उत्तराखंडी, कपिल राणा, हरीश पलड़िया, रमेश चंद्र तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, पंकज कपिल, अमर सिंह, संजय दुम्का, पूरन पाठक, गौरव दुम्का समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
???? संदेश – “हर पौधा बनेगा जीवन रक्षक”
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों को सिर्फ रोपेंगे ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल भी पूरी जिम्मेदारी से करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरती हरी-भरी और जीवनदायिनी बनी रहे।
चीफ एडिटर राहुल दुमका







