Home » उत्तराखंड » ???? हल्द्वानी हादसा: रामपुर रोड पर तबाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

???? हल्द्वानी हादसा: रामपुर रोड पर तबाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

???? हल्द्वानी हादसा: रामपुर रोड पर तबाही, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हल्द्वानी। शहर के रामपुर रोड बेल बाबा क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे हल्द्वानी को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा देर रात तब हुआ जब बनभूलपुरा निवासी परिवार अपनी बहन से रुद्रपुर से मिलकर ऑल्टो कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

मृतक और घायल

  • मौके पर मौत: हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी
  • गंभीर घायल: जाहिद और मुस्कान (इलाज जारी, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती)

हादसे की खबर जैसे ही रात करीब दो बजे बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 और 18 में बसे परिजनों तक पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजन चीखते-चिल्लाते अस्पताल पहुंचे, जहां हर कोई अपने प्रियजनों को खोकर ग़म में डूबा नज़र आया।

प्रत्यक्षदर्शी बोले – मौत बनकर आई तेज़ रफ्तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो काफी तेज़ गति से आ रही थी और उसने बेकाबू होकर सामने से आ रही ऑल्टो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे सड़क पर बिखर गए और घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post