Home » अपराध » वन दरोगा को देखते ही कच्ची शराब का बैग छोड़ भागा तस्कर, जंगल में छापेमारी से मचा हड़कंप

वन दरोगा को देखते ही कच्ची शराब का बैग छोड़ भागा तस्कर, जंगल में छापेमारी से मचा हड़कंप

वन दरोगा को देखते ही कच्ची शराब का बैग छोड़ भागा तस्कर, जंगल में छापेमारी से मचा हड़कंप
हल्दूचौड़। जंगल क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध तस्कर वन दरोगा को सामने देखकर शराब से भरा बैग मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम हल्दुचौड़ के गांव हरिपुर बच्ची और गंगापुर से लगा हुआ जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जाता दिखाई दिया। वन दरोगा और टीम को अपनी ओर आता देख संदिग्ध घबरा गया और आनन-फानन में शराब से भरा बैग रास्ते में छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली तो उसमें कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने आसपास के जंगल और संभावित रास्तों पर काफी देर तक तलाश की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लगा।
वन विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार तस्कर की पहचान और उसकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।
वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
वन दरोगा को देखते ही तस्कर का बैग छोड़कर भागना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब विभाग की जांच इस बात पर केंद्रित है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This