Home » अपराध » हल्द्वानी में सुबह-सुबह सनसनी: सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली दहशत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

हल्द्वानी में सुबह-सुबह सनसनी: सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली दहशत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

हल्द्वानी में सुबह-सुबह सनसनी: सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में फैली दहशत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
हल्द्वानी। शहर के कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस कोतवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक भट्ट, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि मौत के पीछे की असल वजह सामने आ सके।
फिलहाल पूरे मामले पर रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जबकि पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील कर रही है.

रिपोर्ट चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post