Home » उत्तराखंड » ???? जग्गी बंगर ग्राम पंचायत में अब अंधेरा नहीं — सीसीटीवी युक्त सोलर लाइटों से गांव जगमगाया, बढ़ी सुरक्षा

???? जग्गी बंगर ग्राम पंचायत में अब अंधेरा नहीं — सीसीटीवी युक्त सोलर लाइटों से गांव जगमगाया, बढ़ी सुरक्षा

???? जग्गी बंगर ग्राम पंचायत में अब अंधेरा नहीं — सीसीटीवी युक्त सोलर लाइटों से गांव जगमगाया, बढ़ी सुरक्षा

जग्गी बंगर (हल्द्वानी)।
ग्राम पंचायत जग्गी बंगर ने आधुनिक तकनीक के सहारे सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है। पंचायत क्षेत्र के चारों प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा युक्त सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं।

यह पहल क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र तिवारी के विशेष प्रयासों और ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी विकासखंड श्रीमती मंजू गौड़ के सहयोग से संभव हो सकी है। इन अत्याधुनिक सोलर लाइटों से जहां अब गांव रात में भी रोशनी से नहाया रहेगा, वहीं लगे कैमरे हर गतिविधि पर चौकस निगरानी रखेंगे।

ग्रामीणों ने इस पहल को “गांव की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम” बताया। महिलाओं और बुजुर्गों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि अब अंधेरे में भी गांव के रास्ते सुरक्षित महसूस होंगे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी ने कहा —

“हमारा मकसद गांव को विकास की मुख्यधारा में लाना है। सोलर लाइट और सीसीटीवी की यह पहल ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ सुरक्षा को भी सशक्त बनाएगी।”

ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू गौड़ ने कहा कि ग्रामीण विकास सिर्फ सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षित और आत्मनिर्भर गांव बनाना ही असली विकास है।

ग्राम पंचायत जग्गी बंगर की ओर से ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य को इस सराहनीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है।

अब जग्गी बंगर गांव सचमुच “रोशनी और सुरक्षा का संगम” बन चुका है। ????????

बाइट ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This