Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ???? बेरी पड़ाव में भीषण सड़क हादसा — एवरग्रीन स्कूल के सामने बीएमडब्ल्यू और डंपर की टक्कर, दो घायल

???? बेरी पड़ाव में भीषण सड़क हादसा — एवरग्रीन स्कूल के सामने बीएमडब्ल्यू और डंपर की टक्कर, दो घायल

???? बेरी पड़ाव में भीषण सड़क हादसा — एवरग्रीन स्कूल के सामने बीएमडब्ल्यू और डंपर की टक्कर, दो घायल

लालकुआं। संवाददाता।
बेरी पड़ाव क्षेत्र में रविवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसा देखने को मिला, जब एवरग्रीन स्कूल के सामने वाले कट पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कंपनी की बाइक सवार दो युवक बेरी पड़ाव से गुजर रहे थे तभी अचानक सामने से आ रहे डंपर से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने त्वरित प्रतिक्रिया दिखाते हुए घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस कट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, इसलिए प्रशासन को यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक संकेतक लगाने की जरूरत है।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post