Home » उत्तराखंड » नैनीताल की सड़कों पर जाम का कहर, सांस लेना भी मुश्किल!

नैनीताल की सड़कों पर जाम का कहर, सांस लेना भी मुश्किल!

🚦 नैनीताल की सड़कों पर जाम का कहर, सांस लेना भी मुश्किल!

नैनीताल। कभी झील की खूबसूरती और पहाड़ों की ठंडी हवाओं के लिए मशहूर नैनीताल अब ट्रैफिक जाम के कारण लोगों की धड़कनें बढ़ा रहा है। शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक जाम का ऐसा आलम है कि लोग घंटों एक ही जगह पर फंसे रह जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना के इस जाम से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसी को दफ्तर पहुँचने में दिक्कत हो रही है, तो किसी को अस्पताल जाने के लिए भी जाम की मशक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं पर्यटक भी इस अव्यवस्था से परेशान होकर नैनीताल की खूबसूरती का आनंद नहीं ले पा रहे।

परेशानी इतनी बढ़ गई है कि लोग अब सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा उतार रहे हैं। कई लोगों ने तो इसे “नैनीताल जामताल” कहना शुरू कर दिया है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पर्यटक जाम में फंसकर परेशान होते हैं और खरीदारी तक नहीं कर पाते, जिससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

अब देखना ये है कि प्रशासन कब तक इस समस्या की गंभीरता को समझकर ठोस कदम उठाता है।

रिपोर्टर पंकज फुलारा

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post