Home » उत्तराखंड » लालकुआं में दर्दनाक हादसा: बस से टकराई स्कूटी, युवक की मौके पर मौत

लालकुआं में दर्दनाक हादसा: बस से टकराई स्कूटी, युवक की मौके पर मौत

लालकुआं में दर्दनाक हादसा: बस से टकराई स्कूटी, युवक की मौके पर मौत

लालकुआं। गौलापार क्षेत्र शनिवार रात एक दिल दहला देने वाले हादसे का गवाह बना। खेड़ा स्थित ताज रेस्टोरेंट के पास स्कूटी और बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक बस के अगले टायर में फंस गया और देखते ही देखते पूरा नजारा चीख-पुकार और अफरातफरी में बदल गया।

हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी कोशिशों के बावजूद जब शव को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया तो दमकल विभाग को बुलाया गया। करीब 20 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसमें कटर मशीन से बस का हिस्सा काटकर युवक को बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसकी पहचान पूरन सिंह टाकुली (28) पुत्र कुंदन सिंह टाकुली, निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

हादसे का मंजर देख सहमे लोग

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक का आधा शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। भीड़ बढ़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर गौलापार मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

 

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post