🔴 हल्द्वानी में महिला योगा ट्रेनर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा!
भाई ने ही बहन जैसे विश्वास को तोड़ा, अवैध रिश्तों के विवाद ने ली जान
हल्द्वानी – 03 अगस्त 2025 को सामने आई महिला योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या के मामले का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की तगड़ी पड़ताल और लगातार दबिश के बाद इस जघन्य हत्याकांड का सच सामने आया।
▶ कैसे खुली गुत्थी?
थाना मुखानी में वादिनी दीपा मेर (मृतका की मां) ने तहरीर दी थी कि उनकी बेटी ज्योति मेर, जो अजय योगा एंड फिटनेस सेंटर, मुखानी में ट्रेनर थी, की हत्या सेंटर मालिक अजय यदुवंशी और उसके भाई अभय यदुवंशी
ने की है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी की देखरेख में पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज खंगाले। तभी शक की सुई एक युवक पर टिक गई, जो घटनास्थल से निकलता दिखाई दिया।
जांच में युवक की पहचान अभय उर्फ राजा (24 वर्ष) निवासी बिहार के रूप में हुई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उसके पैतृक पते से लेकर नेपाल तक पहुंचीं और अंततः 19 अगस्त को नगला तिराहे से उसे दबोच लिया गया।
▶ कबूलनामा – क्यों दी जान से मारने की सजा?
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया।
अभियुक्त अभय ने कबूल किया कि –
- उसके बड़े भाई अजय और मृतका ज्योति के बीच अवैध संबंध थे।
- इन्हीं रिश्तों के चलते अजय ने अपने भाई अभय को आर्थिक मदद देना बंद कर दिया और घर से निकाल दिया।
- गुस्से और प्रतिशोध में भरे अभय ने मौका पाकर ज्योति की कमरे में घुसकर दुपट्टे से गला घोंट हत्या कर दी।
- इसके बाद वह टैक्सी से बनबसा होते हुए नेपाल भाग निकला।
▶ बरामदगी
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा अभियुक्त के पास से बरामद किया।
▶ पुलिस टीम को इनाम
इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹2500 का नकद इनाम दिया गया है।
📌 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
- उ०नि० दिनेश चन्द्र जोशी (थानाध्यक्ष/विवेचक)
- उ०नि० वीरेंद्र चन्द
- उ०नि० बीरेन्द्र सिंह बिष्ट
- उ०नि० नरेन्द्र कुमार
- उ०नि० हरजीत सिंह
- अन्य पुलिसकर्मी व
- एसओजी टीम
चीफ एडिटर राहुल दुमका







