रुद्रप्रयाग।
जिले की राजनीति में आज का दिन पूरी तरह से सियासी शतरंज जैसा रहा, जहां एक ओर भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा जमाया, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने जखोली में भाजपा को पटखनी दे दी।
लंबे समय से चली आ रही भाजपा–कांग्रेस की तनातनी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी पूनम कठैत ने जीत हासिल कर पार्टी का परचम लहराया। नतीजों के ऐलान के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल छा गया, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों से जीत का जश्न मनाया।
वहीं, जखोली ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विनीता चमोली ने भाजपा को करारा झटका देते हुए विजय हासिल की। इस नतीजे ने साबित कर दिया कि रुद्रप्रयाग की राजनीति में अभी भी दोनों दलों का वर्चस्व बराबरी का है और मुकाबला आगे भी रोचक रहने वाला है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव नतीजे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के लिए रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
चीफ एडिटर राहुल दुमका







