Home » राजनीति » हल्द्वानी में बीजेपी का परचम — मंजू गौड़ बनीं निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख 🗳️🚩

हल्द्वानी में बीजेपी का परचम — मंजू गौड़ बनीं निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख 🗳️🚩

हल्द्वानी में बीजेपी का परचम — मंजू गौड़ बनीं निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख 🗳️🚩

हल्द्वानी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया है। पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी मंजू गौड़ निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गई हैं, जिससे बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है।

दरअसल, इस पद के लिए मंजू गौड़ बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मीना पांडेय ने भी नामांकन दाखिल किया था। लेकिन राजनीतिक समीकरण बदले और आज मीना पांडेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

एआरओ हल्द्वानी राहुल शाह ने जानकारी देते हुए पुष्टि की कि मीना पांडेय के नाम वापसी के बाद मंजू गौड़ को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को “जनता का भरोसा” और “बीजेपी की संगठनात्मक मजबूती” करार दिया है। अब नज़रें इस बात पर हैं कि मंजू गौड़ अपने कार्यकाल में किस तरह विकास की नई इबारत लिखती हैं।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post