⛰️ बाबा बर्फानी के दरबार में कुदरत का कहर! आंधी-तूफ़ान और बारिश से हज़ारों श्रद्धालु बेहाल
🙏⚡
अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को मौसम ने अचानक ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि श्रद्धालुओं के बीच हड़कंप मच गया। बाबा बर्फानी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे हजारों यात्री भयंकर आंधी, तूफ़ान और मूसलाधार बारिश में फंस गए। तेज़ हवाओं ने श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लंगर के टेंट हवा में उड़ा दिए।
हवा का जोर इतना था कि कई लोग लड़खड़ा कर गिर पड़े, वहीं बच्चे और बुज़ुर्ग श्रद्धालु घबराहट में रोने लगे। कोई सिर पर प्लास्टिक डालकर दौड़ रहा था, कोई पत्थरों की आड़ में सिकुड़कर बैठ गया, तो कोई फटे-पुराने लंगर शेड में घुसकर कँपकँपाती ठंड से बचने की कोशिश कर रहा था।
मौके पर ऐसा मंजर था, जैसे पहाड़ों में कुदरत का तांडव शुरू हो गया हो — उड़ते तंबू, चीखते लोग, बारिश की धारों से भीगते कपड़े और चारों ओर दौड़भाग।
स्थानीय प्रशासन और ITBP के जवान तुरंत हरकत में आए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत की बात यह है कि किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक बाबा बर्फानी के रास्ते में मौसम बेहद खराब रह सकता है।
उधर, श्रद्धालुओ ने भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं — “हे बाबा, हमें सही सलामत हमारे घर पहुँचा दो, हमारे छोटे-छोटे बच्चे घर पर इंतज़ार कर रहे हैं”।
चीफ एडिटर राहुल दुमका







