36 जग्गीबंगर से देवेंद्र तिवारी की प्रचंड जीत! जनता के आशीर्वाद से लहराया विजय पताका, बोले – “अब काम की बारी है”
हल्द्वानी/जग्गीबंगर।
36-जग्गीबंगर क्षेत्र पंचायत सीट से देवेंद्र तिवारी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए विरोधियों को करारी शिकस्त दी है। जैसे ही नतीजे घोषित हुए, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
देवेंद्र तिवारी ने जीत के तुरंत बाद कहा, “यह जीत मेरी नहीं, क्षेत्र की जनता की है। यह जनसमर्थन मेरे लिए एक जिम्मेदारी है, जिसे मैं विकास कार्यों और पारदर्शिता के जरिए निभाऊंगा।”
उन्होंने यह भी वादा किया कि वह जनता से किए गए हर वादे को धरातल पर उतारेंगे – चाहे वह सड़क, पानी, बिजली हो या युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तिवारी की जमीनी पकड़, सरल स्वभाव और स्पष्ट विकास एजेंडा ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया, जो इस ऐतिहासिक जीत की मुख्य वजह रही।
चीफ एडिटर राहुल दुमका







