How to Become a Digital Journalist
Home » राजनीति » -जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी किरन जोशी ने किया ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जनता से मांगा आशीर्वाद

-जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी किरन जोशी ने किया ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जनता से मांगा आशीर्वाद

स्लग-जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी किरन जोशी ने किया ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जनता से मांगा आशीर्वाद

,

 

एंकर, लालकुआ पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है कोई क्षेत्र में विकास ना करने का आरोप लगा रहा है तो कोई अपनी प्राथमिकताएं गिना रहा है हालांकि मतदान की तारीख अभी काफी दूर है लेकिन फिर भी जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही वैसे वैसे चुनाव भी रौमाचिक होता जा रहा है।इसी क्रम में जग्गी बंगर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन जोशी ने रविवार को ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया
जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार किरन जोशी ने क्षेत्रवासियों से अपील  की है वे विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्हें पुनः अवसर प्रदान करें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है तो लंबित जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। और विकास कार्यों की गति को दोगुनी रफ्तार दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जन कल्याण सर्वोपरि है। पूर्व के कार्यकाल में मैंने जो कार्य किए उनमें और अधिक परिष्कार एवं व्यापकता लाऊंगी।
किरन जोशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। तथा सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रही है।वे निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं राज्य आंदोलनकारी शंकर जोशी की धर्मपत्नी है।उनको सेवा निष्ठा, सरलता तथा कर्त्तव्यपरायणता को क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना प्राप्त होती रही है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता नहीं सेवा का संकल्प है।उन्होंने कहा की मैंने अपने क्षेत्र की भलाई हेतु कार्य किया है और आगे भी करती रहूंगी। जनता की सेवा ही मेरा धर्म,कर्म और व्रत हैं। किरन जोशी के नामांकन के बाद राजनीतिक सरगर्मी तीव्र हो गई है। उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।
इधर किरन जोशी के पति निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं राज्य आंदोलनकारी शंकर ने भी क्षेत्र की जनता से किरन जोशी के लिए अधिक से अधिक जनसमर्थन देने की मांग की है।

रिपोर्टर -राहुल दुमका

 

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post