Home » उत्तराखंड » दीप कोश्यारी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, जनता के बीच दिखी जबरदस्त लोकप्रियता

दीप कोश्यारी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, जनता के बीच दिखी जबरदस्त लोकप्रियता

दीप कोश्यारी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, जनता के बीच दिखी जबरदस्त लोकप्रियता

महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन
हल्दूचौड़। दीप कोश्यारी के जन्मदिन का आयोजन इस बार महज जन्मदिन समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह कार्यक्रम जनसंपर्क और जनता के बीच उनकी सक्रियता का बड़ा मंच बनता नजर आया। जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम में महिला शक्ति की विशेष भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दीप कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं की मौजूदगी और उत्साह ने आयोजन में एक अलग ही ऊर्जा भर दी।
समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने दीप कोश्यारी को फूल-मालाओं से स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान लोगों में उनके प्रति उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का कहना था कि दीप कोश्यारी लगातार जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं और लोगों के मुद्दों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं।
जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन का मंच?
दीप कोश्यारी के जन्मदिन पर जुटी भीड़ और समर्थकों के उत्साह को क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को चर्चा का विषय बना दिया है।
कार्यक्रम के दौरान दीप कोश्यारी ने सभी समर्थकों, महिलाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी जनता के बीच रहकर क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए काम करते रहेंगे।
जन्मदिन समारोह में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह यह संकेत देता नजर आया कि दीप कोश्यारी ने अपने जन्मदिन को जनता से जुड़ने और अपना जनाधार मजबूत करने के अवसर के रूप में इस्तेमाल किया।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जन्मदिन के इस आयोजन में नजर आया जनसमर्थन आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति को किस दिशा में प्रभावित करता है।

चीफ एडिटर राहुल दमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This