Home » उत्तराखंड » वन विभाग का जन-जागरूकता अभियान बना ग्रामीणों के लिए सुरक्षा कवच

वन विभाग का जन-जागरूकता अभियान बना ग्रामीणों के लिए सुरक्षा कवच

वन विभाग का जन-जागरूकता अभियान बना ग्रामीणों के लिए सुरक्षा कवच
लालकुआँ/हरिपुर बच्ची।
वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में वन विभाग द्वारा ग्राम हरिपुर बच्ची में एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अग्नि सुरक्षा, मानव-वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण और आधुनिक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल में लगने वाली आग से बचाव, उसके दुष्परिणाम और त्वरित सूचना देने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, सोलर फेंसिंग को मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसके लाभों पर प्रकाश डाला गया।
अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को सोलर लाइटों का वितरण भी किया गया, जिससे रात्रि के समय वन्य जीवों की आवाजाही पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, जंगल के किनारे चारदीवारी निर्माण को दीर्घकालिक समाधान बताते हुए इसे मानव व वन्य जीवों के बीच टकराव कम करने का अहम उपाय बताया गया।
वन विभाग अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी वन्य जीव की गतिविधि या आग की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ग्रामीणों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
इस जन जागरूकता अभियान से न केवल ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी, बल्कि मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी गया।

इनमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन बिष्ट, तराई केंद्र वन विभाग के डीएफओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर, ग्राम प्रधान जीवंती देवी ग्राम प्रधान ललित सनवाल, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवन पवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी भुवन आर्य चंपा पांडे और कई ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे

बाइट – विधायक डॉ मोहन बिष्ट

बाइट -डीफओ

बाइट -ललित सनवाल ग्राम प्रधान गंगापुर हल्दुचौड़

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post