Home » राजनीति » निर्मला जग्गी पवार बनीं नैनीताल जिला ग्राम प्रधान संगठन की निर्विरोध सचिव

निर्मला जग्गी पवार बनीं नैनीताल जिला ग्राम प्रधान संगठन की निर्विरोध सचिव

🌸 निर्मला जग्गी पवार बनीं नैनीताल जिला ग्राम प्रधान संगठन की निर्विरोध सचिव

सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी, बधाइयों का तांता लगा

हल्दूचौड़/नैनीताल। संवाददाता।
ग्राम पंचायतों की आवाज़ को मजबूती देने वाली ऊर्जावान महिला नेतृत्वकर्ता निर्मला जग्गी पवार को नैनीताल जिले के ग्राम प्रधान संगठन की निर्विरोध सचिव चुना गया है। यह निर्णय संगठन की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जहाँ उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों और संगठन पदाधिकारियों ने निर्मला जग्गी पवार के अनुभव और संगठनात्मक कौशल पर भरोसा जताया।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी ने की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर निर्मला जग्गी को नई जिम्मेदारी सौंपी और संगठन को सशक्त बनाने की शुभकामनाएँ दीं।

निर्मला जग्गी पवार की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुमका, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कैलाश चंद दुमका, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल अधिकारी, उमेश चंद्र कब्डवाल, नंदन दुर्गापाल, इंद्र सिंह बिष्ट, भुवन सिंह पवार, ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, मुकेश दुमका, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, हरीश बिष्ट, दया किशन बमेटा, संजय दुमका, मीडिया सलाहकार योगेश दुमका, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज फुलारा, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश चंद तिवारी, कैलाश बमेटा, राजन बिष्ट, अमन सुनाल, पियूष बृजवासी, कपिल राणा, जसवीर उत्तराखंडी, राहुल दुमका, कार्तिक बमेटा, नवीन बमेटा, गुड्डू बमेटा और बब्बू दुमका सहित कई गणमान्य लोगों ने निर्मला जग्गी पवार को बधाई दी।

निर्मला जग्गी पवार ने अपनी नियुक्ति पर कहा —

“यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक चुनौती भी है। मैं कोशिश करूंगी कि ग्राम प्रधान संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाया जा सके ताकि गांव की समस्याएं शासन-प्रशासन तक मज़बूती से पहुँच सकें।”

संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निर्मला जग्गी पवार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post