Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » गन्ने के खेत में घुसे संदिग्ध! देर रात हल्दूचौड़ में मचा हड़कंप

गन्ने के खेत में घुसे संदिग्ध! देर रात हल्दूचौड़ में मचा हड़कंप

गन्ने के खेत में घुसे संदिग्ध! देर रात हल्दूचौड़ में मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, घेराबंदी कर पकड़े गए तीन लोग

लालकुआं।
हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड़वाल क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब कुछ संदिग्धों को गन्ने के खेतों में घुसते देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खेतों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

अचानक खेतों में घुसे संदिग्ध

ग्रामीणों के अनुसार खेतों के पास तीन लोग घूमते नजर आए। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही वे तेजी से गन्ने के खेत में घुस गए। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेतों को चारों ओर से घेर लिया और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। अंततः तीनों संदिग्धों को खेत से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया गया।

मजदूर निकले संदिग्ध!

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए तीनों लोग मजदूरी करते हैं और धनपुर गांव में किराए पर रहते थे। वे अपने साथी मजदूर वीरपाल के साथ रह रहे थे। आपसी विवाद के चलते वीरपाल ने उन्हें घर से निकाल दिया था। इसके बाद ये तीनों अपने कपड़े बैग में भरकर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव लौट रहे थे।

गलतफहमी ने फैलाई दहशत

ग्रामीण युवकों ने जब रास्ते में उनसे पूछताछ की तो वे डरकर गन्ने के खेतों की ओर भाग गए। इसी दौरान क्षेत्र में “बदमाश घुस आए” की खबर तेजी से फैल गई और हड़कंप मच गया।

पुलिस का बयान

चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि तीनों मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से कपड़ों के अलावा कुछ बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद और घर लौटने का प्रतीत होता है।

बाइट ग्राम प्रधान गंगापुर कबड़वाल – ललित सनवाल

चीफ एडिटर -राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post