Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, सियासत गरमाई

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, सियासत गरमाई

🔴 उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, सियासत गरमाई

देहरादून।
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। लंबे इंतजार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट के विस्तार पर मुहर लगने की तैयारी है। खुद सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को संकेत दिए कि खाली पड़े पांच मंत्रिपदों को जल्द भरा जाएगा

राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल पांच सीटें रिक्त हैं। इनमें चार पद काफी समय से खाली हैं, जबकि एक सीट पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। राजनीतिक हलकों में यह विस्तार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


🚨 दिल्ली दरबार से हरी झंडी!

सूत्रों की मानें तो हाल ही में सीएम धामी की दिल्ली यात्रा के दौरान शीर्ष नेतृत्व से इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। माना जा रहा है कि दिल्ली से ‘ग्रीन सिग्नल’ मिल चुका है और अब सिर्फ औपचारिक ऐलान बाकी है।


✨ किनके नाम चर्चा में?

सियासी गलियारों में कई चेहरों को लेकर कयासबाज़ी तेज हो गई है। जिन नेताओं का नाम सबसे ज्यादा उछल रहा है, उनमें –

  • खजानदास
  • मदन कौशिक
  • प्रदीप बत्रा
  • विनोद कंडारी
  • भरत चौधरी
  • बंशीधर भगत
  • राम सिंह कैड़ा
    शामिल हैं।

🤝 विधायकों की धामी से मुलाकात

रविवार देर शाम कई भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। मुलाकात करने वालों में –

  • गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा
  • रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी
  • गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान
  • जागेश्वर विधायक मोहन सिंह माहरा
  • दायित्वधारी कैलाश पंत और रजनी रावत
    शामिल रहे।

सीएम धामी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर संकेत और भी मजबूत कर दिए हैं।


🎙️ सियासी मायने

विशेषज्ञों का मानना है कि कैबिनेट विस्तार न केवल असंतुष्ट विधायकों को साधने का प्रयास होगा, बल्कि चुनाव से पहले भाजपा की जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति का हिस्सा भी होगा।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post