Home » उत्तराखंड » हल्दुचौड़ में तिरंगे का जश्न – प्राथमिक पाठशाला में गूंजी देशभक्ति की गूंज

हल्दुचौड़ में तिरंगे का जश्न – प्राथमिक पाठशाला में गूंजी देशभक्ति की गूंज

🇮🇳 हल्दुचौड़ में तिरंगे का जश्न – प्राथमिक पाठशाला में गूंजी देशभक्ति की गूंज

हल्दुचौड़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हल्दुचौड़ स्थित प्राथमिक पाठशाला देशभक्ति के रंगों में रंगी नजर आई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्राम प्रधान निर्मला भुवन पवार रही

जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, बच्चों और ग्रामीणों ने एक सुर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि दी — कहीं देशभक्ति के गीतों ने माहौल को जोशीला बना दिया, तो कहीं नन्हें-मुन्नों के नृत्य ने सबका दिल जीत लिया

ग्राम प्रधान ने अपने संबोधन में कहा — “आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, इसके पीछे हजारों वीरों का बलिदान है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस आजादी की रक्षा करें और समाज के विकास में अपना योगदान दें।”

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, अभिभावकों और बच्चों की भारी भागीदारी रही। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण कर इस राष्ट्रीय पर्व को और भी मधुर बना दिया गया।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post