रामनगर।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में इस बार राजनीतिक समीकरणों ने बड़ा उलटफेर कर दिया। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मंजू नेगी, जो पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी की पत्नी हैं, ने धमाकेदार जीत दर्ज की।
कड़े मुकाबले में मंजू नेगी को 19 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सिर्फ 12 वोटों पर सिमट गए। नतीजों के ऐलान के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, ढोल-नगाड़ों और गुलाल से जीत का जश्न मनाया गया।
इस जीत ने साफ कर दिया है कि रामनगर ब्लॉक की राजनीति में नेगी परिवार का असर अब भी बरकरार है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह नतीजा भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है!
चीफ एडिटर राहुल दुमका







