Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » उत्तराखंड में बारिश-बाढ़ का अलर्ट! धराली में रेस्क्यू जारी, 20 लोग बचाए गए

उत्तराखंड में बारिश-बाढ़ का अलर्ट! धराली में रेस्क्यू जारी, 20 लोग बचाए गए

उत्तराखंड में बारिश-बाढ़ का अलर्ट! धराली में रेस्क्यू जारी, 20 लोग बचाए गए 🌧️🚨

देहरादून, टिहरी, पौड़ी-रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी… गढ़वाल मंडल में बाढ़ की चेतावनी जारी की है बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और नदियों-गधेरों के पास न जाने की सख्त चेतावनी दी है।

📍 धराली का हाल
उत्तरकाशी के धराली-खीरगंगा क्षेत्र में भीषण बाढ़ और मलबे के बाद राहत-बचाव कार्य तेज़ कर दिया गया है।
अब तक 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।
एसडीआरएफ, सेना और पुलिस के 150 से ज़्यादा जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।
करीब 20 घर और होटल मलबे में दबे हैं, जबकि इलाके में लगातार बारिश रेस्क्यू में चुनौती बन रही है।

⚠️ प्रशासन की अपील

  • नदियों-नालों से दूरी बनाए रखें
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा से बचें
  • मौसम अपडेट पर नज़र रखें

📞 आपातकालीन मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर:

  • DEOC उत्तरकाशी: 9456 556431
  • आपदा हेल्पलाइन: 112

ग्रामीण इलाकों में माइक से चेतावनी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं और सभी राहत दल अलर्ट मोड पर हैं।

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post