धराली में बादल फटने से क़यामत! खीरगंगा में भीषण बाढ़ से तबाही, 50 से ज़्यादा लोग मलबे में दबे होने की आशंका
🌊⛰️
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव स्थित खीरगंगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह आई भीषण बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।
सुबह की शांति अचानक चीख-पुकार में बदल गई, जब तेज़ बहाव के साथ पानी और मलबा दुकानों, होटलों और घरों में घुस आया।
धराली मार्केट मानो पानी और मलबे के समंदर में डूब गया—कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
📌 50 से 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका और कई लोग के लापता होने की आशंका,|
रेस्क्यू टीमें – आर्मी हर्षिल, पुलिस और एसडीआरएफ – मौके पर पहुँच चुकी हैं और युद्धस्तर पर खोजबीन जारी है।
हर पल ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी जा रही है।
बडकोट में भी आफत
इसी बीच, बडकोट तहसील के बनाल पट्टी क्षेत्र से भी भारी अतिवृष्टि की खबर है।
सुबह कुड गदेरे में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ गया और तेज़ बहाव में करीब डेढ़ दर्जन बकरियां बह गईं।
स्थानीय ग्रामीणों को समय रहते ऊंचाई पर पहुंचाकर बड़ी जानहानि टल गई।
बारिश से पूरा उत्तराखंड संकट में
लगातार बारिश से पहाड़ी इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, सड़कें कट गई हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
प्रशासन की अपील है—
❗ नदियों-नालों के पास न जाएं
📞 किसी भी आपात स्थिति में 112 या स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम को सूचना दें!
- चीफ एडिटर राहुल दुमका







