Home » राजनीति » ग्राम सभा बामेटा बांगर खींमा से मुकेश दुमका की प्रचंड जीत, जनता ने दिया वर्षों की सेवा का इनाम

ग्राम सभा बामेटा बांगर खींमा से मुकेश दुमका की प्रचंड जीत, जनता ने दिया वर्षों की सेवा का इनाम

ग्राम सभा बामेटा बांगर खींमा से मुकेश दुमका की प्रचंड जीत, जनता ने दिया वर्षों की सेवा का इनाम

बामेटा बांगर/हल्द्वानी: ग्राम सभा बामेटा बांगर खींमा में ग्राम प्रधान पद के चुनाव में मुकेश दुमका ने अपने विरोधियों को भारी मतों से पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की। यह जीत सिर्फ आंकड़ों की नहीं, विश्वास और वर्षों की निस्वार्थ सेवा का प्रमाण है। गांव के कोने-कोने से मिली अपार समर्थन ने यह जता दिया कि जनता अब विकास और समर्पण की राजनीति को चुन रही है।

“सेवा का मिला फल, अब गांव को बनाऊंगा उदाहरण” – मुकेश दुमका
जीत के बाद ‘ज़ुबान तक 24×7’ से खास बातचीत में मुकेश दुमका ने कहा,
“मैं लंबे समय से इस ग्राम सभा की सेवा कर रहा हूं। जनता ने जो प्यार और विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। यह सेवा यहीं नहीं रुकेगी, अब और मजबूत तरीके से जारी रहेगी।”

समस्याओं पर नहीं, समाधान पर रहेगा फोकस
मुकेश दुमका ने अपने विकास एजेंडे की झलक भी दी। उन्होंने साफ कहा कि गांव की जो भी मूलभूत समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खत्म किया जाएगा –

  • बिजली की समस्या: हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचाना प्राथमिक वादा।
  • पानी की व्यवस्था: पीने और सिंचाई दोनों के लिए स्थायी समाधान की योजना।
  • नहरों की सफाई और मरम्मत: खेती को गति देने के लिए नहर व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
  • स्ट्रीट लाइट व्यवस्था: गांव की गलियों को रोशन और सुरक्षित बनाया जाएगा।

गांव में जश्न का माहौल, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां
मुकेश दुमका की जीत के ऐलान के साथ ही गांव में जश्न का माहौल बन गया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थक झूमते दिखे और जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एक स्वर में कहा, “हमें हमारा सच्चा सेवक मिल गया।”

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This