जग्गी बंगर से ग्राम प्रधान बनीं निर्मला भुवन
पवार, प्रचंड जीत के साथ रचा नया इतिहास
जग्गी बांगर/हल्द्वानी: ग्राम सभा जग्गी बगर में हुए पंचायत चुनाव में निर्मला भुवन पवार ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए ग्राम प्रधान की कुर्सी अपने नाम कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर यह साबित कर दिया कि जनता का भरोसा और समर्थन पूरी तरह उनके साथ था।
निर्मला पवार की यह ऐतिहासिक जीत सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, यह उस विश्वास का प्रमाण है जो गांव की जनता ने उनके विचारों, कार्यशैली और जमीनी जुड़ाव पर जताया है। जीत के बाद उन्होंने ‘ज़ुबान तक 24×7’ से बातचीत में कहा, “यह मेरी नहीं, पूरे गांव की जीत है। जनता ने मुझे जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं उसे विकास के रूप में लौटाने का संकल्प लेती हूं।”
विकास का रोडमैप तैयार
निर्मला पवार ने बताया कि उनके पास गांव के समग्र विकास का स्पष्ट विजन है। उनका फोकस गांव की उन बुनियादी समस्याओं पर रहेगा, जो वर्षों से अनदेखी होती आई हैं।
- बिजली-पानी की दिक्कतें – हर घर तक निर्बाध बिजली और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता में रहेगा।
- गलियों का सुधार और स्ट्रीट लाइट – टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत और अंधेरे में डूबी गलियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
- महिलाओं और युवाओं के लिए योजना – स्वरोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।
जनता से वादा: समस्या नहीं, समाधान दिखेगा
निर्मला भवन पवार ने कहा, “गांव की समस्याएं अब सिर्फ चर्चा का विषय नहीं रहेंगी, अब समाधान की शुरुआत होगी। कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें जड़ से खत्म करने की जरूरत है, और इसके लिए मैं दिन-रात एक करूंगी।”
गांव में उत्सव जैसा माहौल
निर्मला पवार की जीत की घोषणा होते ही गांव में जश्न का माहौल छा गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक झूमते नजर आए और जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं। महिलाओं और युवाओं ने भी उनकी जीत को गांव के भविष्य की उम्मीद बताया।
चीफ एडिटर राहुल दुमका







