Home » राजनीति » हल्द्वानी की ‘हॉट सीट’ पर सियासी उलटफेर! छवि कांडपाल बोरा ने बेला तोलिया को दी करारी शिकस्त

हल्द्वानी की ‘हॉट सीट’ पर सियासी उलटफेर! छवि कांडपाल बोरा ने बेला तोलिया को दी करारी शिकस्त

🔥 हल्द्वानी की ‘हॉट सीट’ पर सियासी उलटफेर! छवि कांडपाल बोरा ने बेला तोलिया को दी करारी शिकस्त

हल्द्वानी (नैनीताल)। जिला पंचायत चुनाव 2025 की सबसे हॉट और चर्चित सीट रामड़ी आन सिंह पर आखिरकार छवि कांडपाल बोरा ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि हल्द्वानी की सियासत में एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

छवि बोरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। खास बात यह है कि बेला तोलिया भाजपा समर्थित प्रत्याशी थीं और चुनाव मैदान में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी, संसाधनों की भरमार और हाई-प्रोफाइल प्रचार के बावजूद यह हार भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं मानी जा रही।

इस सीट पर तीसरी उम्मीदवार उमा निगाल्टिया भी मैदान में थीं, जिनके पति पूर्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन मुकाबला मुख्यतः बेला तोलिया और छवि बोरा के बीच ही सिमट गया था।

क्यों थी ये सीट सबसे हॉट?
रामड़ी आन सिंह सीट को लेकर राजनीतिक गलियारों में पहले दिन से ही सरगर्मी थी। वजह थी बेला तोलिया की सक्रियता, भाजपा का खुला समर्थन और यह विश्वास कि यह सीट पार्टी दोबारा नहीं गंवाएगी। लेकिन प्रमोद बोरा की सामाजिक पकड़, रणनीतिक प्रचार और छवि बोरा की साफ-सुथरी छवि ने पूरे खेल को पलट दिया।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह जीत कहीं न कहीं प्रमोद बोरा की व्यक्तिगत साख पर भी मुहर है, जो लंबे समय से जनता से सीधे संवाद में रहे हैं।

जनता ने क्या संदेश दिया?
इस नतीजे ने साफ कर दिया है कि जनता अब पार्टी नहीं, प्रत्याशी के ट्रैक रिकॉर्ड और जमीन से जुड़े रहने को तरजीह दे रही है। बेला तोलिया जैसी मजबूत प्रत्याशी को हराना कोई आसान बात नहीं थी, लेकिन छवि बोरा ने यह कर दिखाया!

चीफ एडिटर राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

How to Make a News Portal

Recent Post