Home » अपराध » हल्द्वानी। मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व उप निरीक्षक का रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से जहां परिवार में कोहराम मच गया,

हल्द्वानी। मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व उप निरीक्षक का रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से जहां परिवार में कोहराम मच गया,

हल्द्वानी। मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व उप निरीक्षक का रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई वह अपने हंसमुख व्यवहार के चलते पूरे क्षेत्र के चहेते थे। यहां रामनगर के हाथीडंगर के पास मार्निंग वॉक पर गए रिटायर्ड दरोगा का शव शनिवार को सिंचाई नगर में मिलने से हड़कंप मच गया। शिव विहार कॉलोनी चोरपानी निवासी 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस में दरोगा के पद से 3 वर्ष पूर्व रिटायर हो गए थे। 7 से 8 वर्ष पूर्व रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर के पद के साथ ही पांच वर्ष पहले प्रमोशन होने पर उन्हें उप निरीक्षक पद हासिल हुआ था। इसके बाद वह रामनगर सीओ कार्यालय में भी पेशकार पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। शनिवार की सुबह जगमोहन सिंह रावत का शव हाथीडंगर के समीप सिंचाई नहर में बरामद हुआ। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर -राहुल दुमका

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This