Home » अपराध » यहां पंतनगर थाना अंतर्गत संजय वन के समीप हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग के किनारे चादर ओढा कर पड़े अज्ञात युवक के शव मिलने से मचा हड़कम्प

यहां पंतनगर थाना अंतर्गत संजय वन के समीप हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग के किनारे चादर ओढा कर पड़े अज्ञात युवक के शव मिलने से मचा हड़कम्प

पंतनगर। यहां थाना अंतर्गत संजय वन के समीप हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग के किनारे चादर ओढा कर पड़े अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं होने से उक्त घटना के खुलासे को लेकर पुलिस असमंजस में पड़ी हुई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस का पहला लक्ष्य मृतक युवक की शिनाख्त कराना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हल्द्वानी रुद्रपुर मार्ग में संजय वन और टांडा रेंज कार्यालय के बीच सड़क के किनारे गड्ढे में आज प्रातः पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ है, मृतक युवक को चादर ओढ़ाई गई थी, तथा उसके शव के 10 मीटर आगे एक पेड़ के नीचे एक बैग मिला है, जिसमें दो जोड़ी मोजे और एक मिल्टन की बोतल रखीं हुई हैं, उक्त क्षेत्र ढिमरी ब्लॉक के प्लाट संख्या 19 में आता है। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। मृतक के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतक युवक की आज दिन भर पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अब दो दिन तक उसकी पहचान करने के प्रयास किए जाएंगे, उसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी डी आर वर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र 24- 25 वर्ष लग रही है, उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किया जा रहे हैं, तथा पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है

zubaantak24x7
Author: zubaantak24x7

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This